फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना यात्रा रोकने पर हंगामा

Fri, 31 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी और अनुयायियों के बीच होती झड़प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के टाउन हाल में सतपाल महाराज महाराज के प्रवचन से पहले निकाली गई शोभायात्रा में सीओ उरई अरुण कुमार सिंह की कार फंस गई। इस पर सीओ ने शोभायात्रा रोककर वाहनाें को कोतवाली में खड़ा करा दिया। इससे खफा लोगों ने हंगामा किया। कोतवाली का घेराव किया। बीजेपी नेताओं की मध्यस्थता के बाद मामला सुलझ गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज का गुरुवार को शहर के टाउनहाल में प्रवचन का कार्यक्रम था। इससे पहले उनके अनुयायियाें ने शहर में शोभा यात्रा निकाली। बताया जाता है कि अंबेडकर चौराहे के पास सीओ अरुण कुमार सिंह की सरकारी कार जाम में फंस गई।

आरोप है कि सीओ ने शोभायात्रा निकाल रहे लोगों से अभद्रता की। उन्हाेंने शोभा यात्रा में चल रहे वाहनाें को पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। इससे लोग भड़क गए और उन्हाेंने कोतवाली का घेराव कर जमकर नारेबाजी कर पुलिस की अभद्रता पर रोष जताया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि पुलिस से परमीशन लेकर शोभायात्रा निकाली गई थी, इसके बावजूद पुलिस ने गाड़ियां पकड़ ली। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीओ से बात करने के बाद मामला शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक कोतवाली के बाहर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें