फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और डीआईजी से सचिव की शिकायत

Sat, 20 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कोंच थाने में कमिश्नर और डीआईजी ने सुनी शिकायतें सर्किल के चार थानों में आईं बीस समस्यायें, पांच निस्तारित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में शनिवार को झांसी के मंडलायुक्त अमित गुप्ता व डीआईजी जवाहर एट थाने पहुंचे और पीड़ितों की समस्याएं सुनी। एट थाने में समाधान दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त अमित गुप्ता और डीआईजी जवाहर सिंह के सामने एट ग्राम सभा के पंचायत सदस्यों ने पंचायत सेक्रेटरी भगवती सोनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। रामसिंह, रामकिशोर, सीताराम, श्यामविहारी, नामदेव, निसारअली, ओमप्रकाश, संतोष आदि ने अफसरों को बताया कि पेंशन बनवाने में पांच सौ रुपये और आवासों में दस से पंद्रह हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए, ताकि उन्हें लिए भटकना न पड़े। समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं। इसमें से सिर्फ एक का ही निस्तारण मौके पर हो सका। वहां एसडीएम कोंच मोईन उल इस्लाम, सीओ नवीन कुमार नायक, तहसीलदार कोंच भूपाल सिंह, एसओ एट चंद्रशेखर दुबे भी मौजूद रहे।

कोंच कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें आईं।  इननमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसएसआई अजयकुमार सिंह, एसआई जयवीर सिंह, एसआई अवधेशकुमार, कुसुमलता तिवारी, रश्मि राठौर, प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे। उधर, कैलिया में राजस्व से संबंधित आई दो शिकायतों का निस्तारण इसलिये नहीं हो सका कि वहां लेखपाल ही नहीं पहुंचे थे। नदीगांव में आईं चार में दो का मौके पर निस्तारण हो गया।
विज्ञापन


जालौन। कोतवाली परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में मात्र तीन फ रियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। कोतवाल महाराज सिंह तोमर, एसएसआई बृजनेश यादव, एसआई कोमलचंद्र, लेखपाल शिवराज सिंह, दुर्गा प्रसाद, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें