फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर, आईजी ने परखीं रेड जोन की व्यवस्थाएं,

विज्ञापन
डीएम से जानकारी लेते कमिश्नर व डीआईजी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद से रेड जोन हुए शहर में सोमवार को पुलिस व प्रशासन सख्त रहा। जिसके चलते शहर में न तो कोई दुकान खुली और न ही लोग सड़कों पर नजर आए। शाम के वक्त मंडल के कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा और आईजी सुभाष सिंह बघेल भी मौके पर पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने डीएम व एसपी के साथ रेड जोन इलाके का निरीक्षण किया और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर में दो दिन पहले चिकित्सक और फिर उसकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर को रेडजोन घोषित कर जिला प्रशासन ने किराना, फल, सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर आदि बंद कराकर लोगों को सड़क पर निकलने पर रोक लगा दी। जिसके चलते सोमवार को जिला परिषद, शहीद भगतसिंह चौराहा, कालपी बस स्टैंड, कोंच बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी है। इतना ही नहीं गली मोहल्लों के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग लगी थी तो कहीं कहीं पर ऐतिहात के तौर पर इलाकाई लोगों ने तख्त, लकड़ी के पटरे आदि रखकर बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा था।
घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा, जिला परिषद और स्टेशन रोड आदि रेडजोन में खुले मेडिकल स्टोरों को भी बंद करा दिया। डीएम व एसपी ने शहर में घूम-घूम कर बंदी का भी पालन कराया। जिससे शहर में लोगों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन की सख्ती के चलते लोग सब्जी, फल, दवाई, पेट्रोल, दूध, आदि जरूरत की चीजों के लिए खासे परेशान रहे। वहीं पुलिस व प्रशासन की गाड़ियां दिन भर सड़क पर दौड़ती नजर आईं। जिसके चलते शहर की सड़कें सुनसान नजर आई। डीएम एसपी ने स्वयं अलग अलग रूटों पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कराई। इसी कड़ी में शाम के वक्त शहर पहुंचे कमिश्नर और आईजी ने भी रेड जोन इलाके का भ्रमण किया और फिर कोतवाली के हाल में बैठक कर अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

शहर के वार्ड नंबर 7 में लोगों ने किया रास्ता बंद- फोटो : ORAI

जिला परिषद के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग कराते डीएम व एसपी।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें