फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Tue, 29 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
होली मिलन समारोह के दौरान होली गीतों पर थिरकते कार्यक्रम के अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्त समेत अन्य अतिथि भी खुद को नहीं रोक पाए और वह भी होली गीतों पर झूम उठे। गहोई महिला मंडल द्वारा स्वयंवर गेस्ट हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके
विज्ञापन


किया गया। इसके बाद नन्हे मुन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा कर दिया। महिला गायकों ने भी भक्ति गीत सुनाकर समां बांधा। इस दौरान मुख्य अतिथि से लेकर अन्य लोग भी स्टेज पर जमकर थिरके। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने कहा कि गहोई महिला मंडल द्वारा आयोजित यह

कार्यक्रम सराहनीय है। इस तरह के आयोजनों से समाज को एकजुट होने का संदेश मिलता है। समाज में एकता बनाए रखने के लिए इन कार्यक्रमों की आवश्यकता है। इस मौके पर सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, शिक्षक नेता युद्धवीर कंथरिया, सभासद हरीकिशोर गुप्ता, समाजसेवी विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें