फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भदारी के पास दो बाइकों की भिड़ंत, होमगार्ड व महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच-उरई रोड पर भदारी गांव के समीप सोमवार सुबह आगे-पीछे चल रही दो बाइकों की भिड़ंत में एक होमगार्ड कर्मी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में अटा निवासी होमगार्ड मोहर सिंह (52) तथा उजयान गांव निवासी राजकुमारी (42) घायल हुईं, जबकि बाइक चला रहे वनमाली को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें