फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रात को बढ़ी ठंड, पारा 14 डिग्री पर

Sun, 29 Nov 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी का असर बढ़ने लगा है। रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो बीते दिन के मुकाबले करीब एक डिग्री कम रहा। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है।

दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान तेजी से गिरने लगता है। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध भी छाई रही। मौसम में आए बदलाव का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ सकता है। खासकर आलू, सरसों, सब्जियों और अन्य रबी फसलों को पाले तथा कम तापमान से नुकसान होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए किसानों को हल्की सिंचाई करनी चाहिए। इससे जमीन का तापमान अचानक कम होने से बचता है और पाले का असर भी कम हो सकता है।
विज्ञापन


किसानों को फसलों की सुरक्षा की सलाह
मौसम में गिरावट को देखते हुए किसानों को फसलों की निगरानी करने की सलाह दी गई है। खेतों में अधिक पानी भरने से बचने और सब्जियों की नर्सरी तथा छोटे पौधों को रात में पॉलिथीन या कृषि उपयोग वाले कवर से ढकने से ठंड का असर कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें