फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से नवजात की मौत, वृद्ध रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बदले मौसम में ठंड लगने से नवजात की मौत हो गई। एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इसके अलावा छह रोगियों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन



  सदर तहसील क्षेत्र के दरियावपुरवा निवासी देवराज ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी ने बालिका को जना। बुधवार को गांव जाने के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। गुरुवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बालिका को ठंड लग गई थी। देउंधा निवासी छंगू पुत्र देवीदयाल को ठंड लगने पर परिजन गुरुवार की दोपहर को उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दो घंटे इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया

।
 इसके अलावा मछलीमंडी कर्वी निवासी सुरेश कुमार पुत्र देवीदयाल, भैरोंपागा निवासी ममता सिंह पत्नी शैलेंद्र, साहबतारा निवासी सुनील पुत्र रामप्रकाश, विसंडा निवासी शिवबदन पुत्र राधे,, बबेरू निवासी बल्लू पुत्र छोटेलाल व बरेठी निवासी राजू पुत्र रामऔतार को ठंड लगने व पेटदर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें