फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना हेलमेट लगाए लोग रहे सावधान, कटेगा चालान-सीओ

विज्ञापन
दरोगा का चालान करते सीओ सन्तोष कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। केंद्र सरकार के 1 सितंबर से शुरू हुए यातायात नियमों को प्रदेश सरकार ने लागू कर दिया है। जिसे लेकर शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराया जा रहा है और लागू जुर्माना वसूला जा रहा है। सीओ सिटी ने वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा के भी बिना हेलमेट चलने पर चालान काटा।
विज्ञापन

शहर में एसपी के निर्देश पर चल रही वाहन चेकिंग में सीओ संतोष कुमार ने बुधवार सुबह बिना हेलमेट लगाए बाइक से कोतवाली पहुंचे दारोगा सुशील कुमार द्विवेदी का चालान काट दिया। जिससे पुलिस कर्मियों में भी हड़कंप मचा रहा। सीओ ने कहा कि हेलमेट स्वयं की सुरक्षा के लिए है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना और चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना खुद की ही सुरक्षा होती है।
इसके लिए लोग स्वयं जागरूक हों और हेलमेट लगाएं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वह भी बिना हेलमेट न चलें। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एक टीम बनाई है। जिसमें एक एसआई, चार सिपाही व एक महिला कांस्टेबल होगी। यह टीम शहर के पेट्रोल पंपों, स्कूल कालेजों, दफ्तरों, सरकारी आफिसों, बैंकों के बाहर खड़े होकर हेलमेेट व तीन सवारी बैठाकर चलने वालों से जुर्माना वसूलेगी।

तीन सवारी बिठाने पर वाहन चालक का चालान करते पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें