फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएमएस ने ओपीडी में घूम रहे दो दवा प्रतिनिधियों को पकड़ा

Sat, 22 Feb 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने ओपीडी में घूम रहे दो दवा प्रतिनिधियों को पकड़ लिया। उन्होंने पूछा कि किस डॉक्टर से मिलने आए थे और किस कंपनी के प्रतिनिधि हैं। इस पर दवा प्रतिनिधि आनाकानी करने लगे। इस पर उन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी और स्टाफ से कहा कि पुलिस को बुलाओ।
विज्ञापन

इसके बाद एक दवा प्रतिनिधि वहां से खिसक लिया। दूसरे ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और सॉरी बोलते हुए दोबारा न आने की बात कही। सीएमएस ने फटकार लगाते हुए कहा कि दोबारा दिखे तो जेल भिजवा दिया जाएगा। सीएमएस के तेवर देखकर कई अन्य दवा कंपनियों के प्रतिनिधि खिसक लिए। सीएमएस ने पूर्व प्रभारी सीएमएस और वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल राज के नाम की सूचना जगह जगह लिखवाई और कहा कि कोई चिकित्सक यदि बाहर की दवा लिखता है तो इस नंबर पर सूचित करें।
ओपीडी के निरीक्षण में अपने कक्ष से नदारत मिले कान, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी सिंह, सर्जन डॉ. केपी सिंह, डॉ. अदील अंसारी और दो टेलीमेडिसन के चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी के बगल में कूड़ा पड़ा देखकर सफाई सुपरवाइजर से नाराजगी जताई और कहा कि ठेकेदार से कहकर गड़्ढा भरवाकर साफ सफाई कराने को कहा। उन्होंने सीटी स्कैन के प्रभारी को समय से मरीजों को रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें