फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला की कराई सफाई, भरा गया ताजा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। पंडौरा गोशाला की हालत सुधारने के लिए जिम्मेदार अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को खंड विकास अधिकारी ने दौरा किया। गोशाला में सफाई कराकर चरनी में ताजा पानी भरवाया। एनजीटी के आदेश के बाद गोशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुरुस्त न करने पर 9 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने नहीं सुधरी गोशालाओं की हालत शीर्षक खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

गोशाला संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया था। तुरंत सफाई कर्मियों को भेजकर गोशाला की साफ सफाई कराई गई थी। सोमवार को बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा और पशुपालन अधिकारी नीरज सचान ने टीम के साथ पंडौरा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि गोशाला में भूसा, पानी की कमी न हो। नियमित साफ-सफाई कराई जाए।
पशुपालन अधिकारी ने बताया की टैगिंग और टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। गांव के बबलू द्विवेदी, दुर्गेश, आशीष कुमार आदि ने आरोप लगाया कि एनजीटी के आदेशों का पालन भी कागजों में हो रहा है। शाम के वक्त मवेशियों को गोशाला के अंदर बंद कर दिया जाता है। भूसा आदि भी उन्हें नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें