फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे का सत्यापन कर आयुष्मान कार्ड बनाएंगी आशा वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के कार्ड अब एप के माध्यम से तत्काल बनाए जा सकेंगे। इसके लिए आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। मोबाइल अथवा टैबलेट पर एप डाउनलोड कर व्यक्ति के चेहरे के सत्यापन की मदद से तुरंत आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के मोबाइल अथवा टैबलेट पर उनके क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची पहले से ही उपलब्ध रहेगी और मौके पर ही आधार कार्ड और चेहरे को स्कैन करके लाभार्थी का सत्यापन कर उसका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाएगा। इसके लिए आशाओं के मोबाइल में पीएमजेएवाई मोबाइल एप्लीकेशन एवं फेस ऑथेंटिकेशन के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड शासन के निर्देशानुसार किए जा चुके हैं।
आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि ब्लॉक के आशा कार्यकर्ताओं को बीसीपीएम के द्वारा कार्ड बनाने की प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस विधि से कार्ड बनने पर फर्जीवाड़े की गुंजाइश नहीं रहेगी। यही नहीं कार्ड बनाने के काम में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्ड सत्यापन के बाद लाभार्थी किसी भी पंजीकृत अस्पताल में आयुष्मान मित्र से संपर्क कर उसकी प्रति निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना में एक लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों को शामिल किया गया था। एक मार्च 2019 से मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की शुरुआत हुई थी।
जिसमें 1359 परिवारों को शामिल किया गया था। इसके बाद श्रमिक और अंत्योदय कार्डधारकों को योजना से जोड़ा गया। अब तक कुल 67973 परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। लगभग 1.80 लाख लाभार्थियों के व्यक्तिगत आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बताया कि अब तक 16695 मरीजों का उपचार योजना के अंतर्गत किया गया है। लाभार्थी मरीजों के उपचार में जनपद जालौन का स्थान प्रदेश में 19वां है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें