फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टायर फटने से डंपर टकराए क्लीनर की मौत, दो घायल

Fri, 06 Sep 2024 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा/उरई। टायर फटने से डंपर में पीछे से आ रहा दूसरा डंपर टकरा गया। जिससे दूसरे डंपर के केबिन में चालक-क्लीनर समेत तीन लोग फंसकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह केबिन में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, वहां से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ते में क्लीनर की मौत हो गई।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र का चतेला गांव निवासी चालक शाबिर (24) के डंपर में गांव का मोहम्मद अली (20) क्लीनर था। बुधवार को वह गांव के ही उबैद के साथ डंपर में बालू भरकर कानपुर जा रहा था। जैसे ही डंपर थाना क्षेत्र के सुजानपुर के पास पहुंचा तभी आगे जा रहे डंपर का टायर फट गया और वह हाईवे पर अचानक रुक गया। तभी डंपर चला रहा शाबिर अपना संतुलन खो बैठा और सीधे डंपर में जा घुसा। जिससे केबिन में फंसकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को केबिन से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां से तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ते में मोहम्मद अली की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अली तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह क्लीनर का काम करता था। उसकी तीन बहनें हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विजय पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें