फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो - 07 शालिनी देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के पनहरा गांव में सोमवार शाम कक्षा 11 की छात्रा ने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

पनहरा गांव निवासी राकेश प्रजापति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री शालिनी (15) कक्षा 11 की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार बताई जा रही थी।
सोमवार शाम शालिनी की मां प्रियंका पशुबाड़े में गई थीं। इसी दौरान शालिनी ने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी मां लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ीं। आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने उप निरीक्षक और फाॅरेंसिक टीम को मौके पर भेजा। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता राकेश ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में होशियार थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें