फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्माण कक्ष में ताला डालने पर बाबू और ठेकेदार में नोकझोंक

Sun, 07 Apr 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भुगतान न होने से और निर्माण कक्ष में ठेकेदार द्वारा ताला डालने से शुरू हुआ विवाद बाबू और ठेकेदार के बीच तीखी नोंकझोंक में बदल गया। दोनों के बीच गाली गलौज हुई। लोगों के बीच-बचाव के चलते जैसे तैसे मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे पालिका में पहुंचे। उन्होंने ईओ से ठेकेदारों के भुगतान की बात कही। उन्हें आश्वासन मिला कि जल्द भुगतान होगा। इसके बाद नाराज ठेकेदार ने निर्माण कक्ष में ताला डाल दिया। ईओ से कहा कि पहले भुगतान किया जाए। तब ताला खुलेगा। इसके बाद मौके पर निर्माण कक्ष के बाबू मैथलीशरण वहां पहुंच गए और ठेकेदार से ताले की चाबी कर्मचारी को देनें की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हुई बहस हो गई। ताला लगने की घटना से नाराज कर्मचारी नारेबाजी करने लगे और कामकाज बाधित कर दिया। इस दौरान नगर पालिका में काफी देर हंगामा चलता रहा, लेकिन ईओ अपने कक्ष से बाहर नहीं निकले।
फर्जी भुगतान का आरोप
उरई। पालिका मे हुए हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद सभासदों ने विभाग पर कोटेशन भुगतान की जांच के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। सभासद आरती, विपिन, दीपक वर्मा, जयनारायण साहू, अजय, राजेश, वीरेंद्र पुष्पा देवी ने ईओ गिरीशचंद्र को पत्र देते हुए बताया कि नगर पालिका में फर्जी भुगतान हो रहे हैं। इसकी जानकारी उनके पास लगातार जा रही है। उन्होंने मांग की जो भुगतान हो। इसकी सूचना सभासदों को दी जाए।
विज्ञापन

-
आए दिन हंगामें से कामकाज प्रभावित

निर्माण बाबू मैथलीशरण गुप्ता ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा आए दिन परेशान किया जाता है। जबरन ताला डाल दिए जाते हैं। इससे काम नहीं हो पाता है। शनिवार को भी ताला डाल दिया गया। फिलहाल ईओ को सारी जानकारी दे दी गई है। वह अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे। वहीं ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने बताया कि ठेकेदारों के पुराने भुगतान नहीं हो रहे थे। इसको लेकर ईओ के पास गए थे। लेकिन मौके पर पूर्व सभासद ने गाली गलौज की। जबकि वह पालिका में कोई पद पर नहीं है। न सभासद हैं न बाबू हैं।
-
पुराने भुगतान को लेकर विवाद हुआ है। विवाद को शांत करवाने के प्रयास किए गए। लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। भुगतान की जानकारी की जा रही है। अगर विवाद शांत नहीं होता है तो कार्रवाई होगी
विज्ञापन

- गिरीशचंद्र, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें