फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 गांवों में बनेगी पानी की टंकी, मिलेगा साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी की टंकी का निर्माण कराने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। एडीओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण स्तर तक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। इसके लिए गांवों में पाइप लाइन व पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिधौसा, देवरी, लहचूरा, हरकौती, खर्रा, शहजादपुरा, धंतौली, धनौरा, मोहनपुर कुदारी, सदूपुरा, जगनेवा, सारंगपुर, गधेला, शेखपुर बुजुर्ग, कुठौंदा बुजुर्ग, हथना बुजुर्ग, इटहिया, हरदोई राजा, कुसमरा, वीरपुरा, सिहारी पड़ैया, ऐदलपुर, दहगुवां, सिहारी दाऊदपुर, अलाईपुरा, सहाव, प्रतापपुरा, सींगपुरा, भिटारा, गायर, छानी खास, मलकपुरा, छिरिया सलेमपुर, पमां, सालाबार, लौना, मांडरी में पानी टंकी का निर्माण व पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। शीघ्र ही स्थान का चयन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें