कालपी नगर पालिका परिषद नए साल पर एक करोड़ की धनराशि से नगर का सुंदरीकरण
कराएगी। साथ ही अन्य विकास कार्य भी कराएगी। शासन से इसके लिए धन अवमुक्त
कर दिया गया है। जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। यह जानकारी नगर
पालिका चेयरमैन कमर अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि नया सवेरा योजना, पिछड़ा
क्षेत्र अनुदान निधि व
राज्य वित्त आयोग की निधि से नए वर्ष पर नगर में
सुंदरीकरण कराने को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। एक करोड़ रुपये से ऊपर
की धनराशि शासन से प्राप्त हो चुकी है। इस धनराशि से नगर में चार भव्य
स्वागत द्वार, छह प्रमुख सड़कों समेत चार प्रमुख नालों का निर्माण होना है।
इसकेे अलावा भी सुंदरीकरण के कई कार्य होने हैं। नगर को भव्य रूप देने के
लिए चार प्रमुख धार्मिक स्थलों श्री ढोडे़श्वर मंदिर, काली देवी मंदिर,
कर्बला शरीफ, हजरत फतेह खां सईद साहब आदि जगहों पर राजस्थान के प्रसिद्ध
लाल पत्थरों से भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। यह स्वागत द्वार आकर्षण का
केंद्र होेंगे।
उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देशोें के तहत जल्द से
जल्द विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए तकनीकी स्वीकृत समेत सभी
आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गईं हैं। जनवरी महीने में ही विकास कार्य शुरू
कराने की तैयारी है।