मुहम्मदाबाद (जालौन)। गांव कुसमिलिया में आयोजित दो दिवसीय अंतर प्रांतीय दंगल मेले के दूसरे दिन भी पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। कुश्ती देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता में जयपाल औरैया व बाबा बजरंगी बनारस की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दो दिवसीय दंगल एवं मेले के दूसरे दिन गुरुवार को पहलवानों ने दंगल में दमखम दिखाया। कुश्ती दंगल के अन्तिम दिन बुंदेलखंड केसरी रह चुके पहलवान चरन सिंह भी उपस्थित रहे। समापनकर्ता शिशुपाल सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए, इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। दयाराम महान ने संचालन किया।
मूलचन्द शर्मा एवं मस्तराम पहलवान रेफरी रहे। क्षेत्र के गांव कुठौंदा, मुहम्मदाबाद, ऐरी-रमपुरा, गुढ़ा, सिमिरिया, बन्धौली, ददरी, खरका, चिल्ली, टिमरो, गोरन, जैसारी कला, मुहाना, मकरेछा, डकोर एवं समीपवर्ती जिला हमीरपुर, राठ से भी लोग यहां की कुश्ती देखने के लिये आए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन एवं जिलाध्यक्ष बृजेश राजपूत, गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उद्दयन पालीवाल, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मेला समिति के ग्राम प्रधान दिनेश दिवाकर, राम सिंह राजपूत, ताराचन्द पालीवाल, प्रधानाचार्य नरायन सिंह, डॉ. हरनाम सिंह, गोपीचन्द महान, पूर्व प्रधान बृजलाल, पुष्पेन्द्र उर्फ जीतू, कंचन सिंह, अनिल शास्त्री, परमेश्वरी दयाल, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार, बीरेन्द्र सिंह, कुलदीप, मनोज, धीरेन्द्र, हरपाल, मूलचन्द वर्मा, संदीप, कुन्दन आदि ग्रामीणों ने व्यवस्थाएं संभाली।
दंगल के दूसरे दिन इनकी हुईं कुश्तियां
दूसरे पहली कुश्ती निसार बिल्हौर और नजाकत अली बांदा के बीच हुई, जिसमें नजाकत अली विजयी रहे। इसी तरह दूसरी कुश्ती अतर सिंह रसूलाबाद व अमर सिंह बहराइच के बीच हुई, जिसमें अमर सिंह विजयी हुए। इसी तरह धर्मेंद्र बाराबंकी तथा राजू हमीरपुर की कुश्ती हुई जिसमें राजू विजयी रहे। पहलवान गुड्डू ने दिलीप बढ़ेरा को हराया, पुष्पेंद्र गौती ने राजू गोरखपुर हो हराया।