फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों में होगी मतगणना, दोपहर 12 बजे से मिलेंगे रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में मतगणना सभी ब्लाकों के चिह्नित स्थानों पर की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी ब्लॉकों में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मतगणना के लिए ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे से हार जीत के रुझान आना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, रविवार दो मई को मतगणना होनी है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम कर लिए हैं। मतगणना में किसी भी गड़बड़ी की आशंका को लेकर प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ-साथ पीएससी की कंपनियों को लगाया गया है।
बता दें कि जिले में 25 जिला पंचायत सदस्य, 574 ग्राम पंचायत, 630 बीडीसी के लिए मतदान हो चुका है। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। साथ ही मजिस्ट्रेटों के सामने सभी स्ट्रांग रूम सील कर दिए गए थे। इस स्ट्रांग रूम की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ पीएससी के जवानों को दी गई है। वहीं मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए भी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को बीच बीच में निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि जिले में मतगणना को लेकर भी सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर सजग है। सभी अधिकारियों को चेतावनी दे दी गई है कि लापरवाही पर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मतदान के बाद चर्चा थी कि तहसील स्तर पर मतगणना होगी। इस असमंजस को खत्म करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में सभी ब्लॉकों में पहले से चिह्नित स्थानों पर मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यालय पर नवीन गल्ला मंडी में डकोर ब्लाक की मतगणना की जाएगी। इसके बाद जिन स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है, उन्हीं स्थानों पर ही मतगणना होगी। मतगणना में लगे कर्मचारियों का पहले ही प्रशिक्षण करा लिया गया है। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर सिर्फ प्रत्याशियों के एजेंट ही जा सकेंगे। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रत्याशी के एजेंटों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन द्रारा सभी प्रत्याशियों के एजेंटों के पहचान पत्र तहसील स्तर से ही बनाए जाएंगे, जिससे कि प्रत्याशियों को पहचान पत्र बनाने के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

इन ब्लॉक क्षेत्रों में होगी मतगणना
ब्लाक मतगणना स्थल
डकोर नवीन मंडी परिसर कालपी रोड
जालौन विवेकानंद इंटर कालेज जालौन
कदौरा गफूर खां महाविद्यालय कदौरा
महेवा मंडी समिति स्थल कालपी
नदींगांव एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर
कोंच एसआरपी इंटर कालेज कोंच
रामपुरा पं. रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय रामपुरा
माधौगढ़ वीर बहादुर सिंह महाविद्यालय माधौगढ़
कुठौंद लक्ष्मी देवी महाविद्यालय मदारीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें