फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर दुकान व देसी शराब के ठेके में ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के हरचंदपुर तिराहे पर स्थित बियर दुकान का ताला तोड़कर चोर मंगलवार की रात दो दर्जन बीयर की पेटी व तीन हजार की नगदी ले गए। बुधवार सुबह जब सेल्समैन धीरज दुकान पहुंचा तो शटर के टूटे ताले व अंदर बिखरा सामान पड़ा देखा। सेल्समैन ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। आशंका जताई है कि चोरी में चार पहिया वाहन के इस्तेमाल हुआ है क्योंकि दुकान के बाहर टायरों के निशान बने हुए थे।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में ग्राम बबीना व कठपुरवा के बीच स्थित देसी शराब के ठेके में भी चोरों ने ताला तोड़कर आधा दर्जन शराब की पेटी चोरी की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच कर जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें