फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। किराना व्यापारी के सूने घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर नगदी पार कर दिए। व्यापारी जब घर वापस लौटा तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी हाट निवासी किराना व्यापारी रवि गुप्ता ने बताया कि वह 22 अप्रैल को बाहर गया था। 27 अप्रैल की शाम को घर वापस लौटा। वहां अलमारी का ताला टूटा था और कमरे में सामान फैला था। उसने बताया कि चोर अलमारी में रखे सोने की चेन, हार, झुमकी, मंगलसूत्र व अंगूठी सहित चांदी की पायल, बिछुआ नगदी सहित लगभग तीन लाख का माल पार कर दिया। इसके अलावा कुछ नगदी भी घर में रखी थी चोरों ने उस पर भी हाथ साफ कर दिया।
गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली। चौकी प्रभारी विकास जादौन ने बताया कि घटना में परिवार का कोई करीबी या फिर रैकी करने वाला कोई गिरोह भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें