आटा(उरई)। चिटफंड कंपनी के सदस्यों पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। यह आरोप व्यापारी ने लगाया है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर कंपनी के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इससे पहले भी कई चिट फंड कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
अकबरपुर इटौरा निवासी व्यापारी मोहर सिंह पुत्र रामसेवक का आरोप है कि उनके परिवार के लोगों के साथ चिटफंड कंपनी के राजस्थान के भीलवाड़ा के आजाद नगर निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा, प्रवीण कुमार, राजस्थान के दिनेश समेत छह लोगों ने करीब दो करोड़ बावन लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। वह इनके पास अपने व अन्य लोगों के रुपये लेने के लिए कई बार गए। यह टाल मटोल कर देते हैं।
कोतवाल सुधाकर ने बताया कि फिलहाल कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।