फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सात प्रतिष्ठानों में बाल श्रम पकड़ा, नियोजकों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाल श्रम रोकने के लिए श्रम विभाग व एएचटीयू की टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान टीम को व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम करते हुए सात बाल श्रमिक मिले। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिक मिलने पर उन्होंने नियोजकों को नोटिस थमाया और एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार को श्रम विभाग की टीम ने एएचटीयू टीम के प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामवृक्ष, जगदीश वर्मा की टीम ने बाल श्रम रोकने के लिए नगर में चेकिंग अभियान चलाया। औरैया मार्ग पर संचालित वर्कशॉप, देवनगर चौराहा, गणेशजी मंदिर के सामने संचालित मिठाई की दुकान, किराना व ज्वैलरी समेत सात व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम करते हुए किशोर मिले।
टीम ने नियोजकों के यहां काम करते मिले बाल श्रमिकों से पूछताछ की और जानकारी ली। टीम ने बाल श्रम करते मिले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को बाल श्रमिकों से काम कराने का कारण बताओ नोटिस भी थमाया है और एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देने को कहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामवृक्ष ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम करते हुए सात बाल श्रमिक मिले हैं। बाल श्रम करा रहे नियोजकों को नोटिस दिया गया है। नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें