फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जन पंचायत में सपा की विकास नीतियों का किया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद/माधौगढ़। ब्लॉक कुठौंद के ग्राम जयसिंहपुर में जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्रामीणों को सपा की विकास नीतियों के बारे में और भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताकर जागरुक किया गया।
विज्ञापन

जनपंचायत में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश में जाति, धर्म, संप्रदाय का जहर घोल रही है। धर्म की आड़ में सत्ता हासिल करने की नीयत से संविधान को खत्म करना चाह रही है। महंगाई, गुंडाराज व अत्याचार उत्पीड़न करने वाली भाजपा सरकार को एक साथ मिलकर सत्ता से हटाने का काम करना है। लोकसभा चुनाव में पीडीए को मजबूत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गांव-गांव में जन पंचायत का आयोजन हो रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री नारायणदास अहिरवार, वीरेंद्र सिंह यादव, दीपू त्रिपाठी, जमालुद्दीन, विजय कुशवाहा, दीपू यादव, बलवीर कठेरिया, अजय गौतम, श्याम यादव व थान सिंह यादव आदि रहे।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार, समाजवादी पार्टी की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को लेकर जन पंचायत का आयोजन हुआ। सपाइयों ने सपा शासनकाल में संचालित कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। तहसील क्षेत्र के देवी मंदिर गढ़ा के परिसर पर आयोजित जन पंचायत में जिला उपाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि सपा शासन काल में हर दिशा में विकास हुआ है। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, आशुतोष दुबे, श्यामपाल,महेश कठेरिया, मंशाराम कुशवाहा व रामू गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें