फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Mon, 14 Aug 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
- कालपी में सीएम का पुतला फूंकते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी/आटा। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चे की मौत से खफा सपाई सोमवार को सड़क पर उतर आए। कालपी के टरननगंज चौराहे पर शाम पांच बजे सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। यहां प्रदर्शन में युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव पूर्व नगर अध्यक्ष जैनुल आब्दीन, गुलाब सिंह यादव, इरशाद खान, अमित, विश्वजीत गुप्ता ,दानिश, इमरान, कलीम आदि मौजूद रहे। इसी तरह आटा में भी पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के पुतले के साथ जुलूस निकाला। सपाई पुलिस फूंकने जा रहे थे, इसी बीच पुलिस पहुंच गई और पुतला छीन कर सपाइयों को खदेड़ दिया। पूर्व नगर अध्यक्ष जैनुल आब्दीन, राम प्रकाश गुप्ता, अजीत यादव, गुलाब सिंह यादव, अरविंद यादव, विशाल, शोभित , इशरत रहमान, खारिब , ताहिर, जुनैद,समीर दीवान, नौशाद, गुलजार,जीशान आदि ने कैंडल मार्च निकालकर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

गांधी चबूतरे पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को गांधी चबूतरे पर मौन धरना दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष चौ श्याम सुंदर ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में 62 बच्चों की मौत कमीशनखोरी के चलते आक्सीजन की आपूर्ति न होने से हुई है। मुख्यमंत्री की नींद 48 घंटे के बाद खुली और वह अस्पताल पहुंचे। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि आक्सीजन की कमी के चलते 62 परिवारों के चिराग बुझ गए, इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। नगर अध्यक्ष रेहान सिद्दकी ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। धरने में सत्यपाल शर्मा, राजनारा, आलोक आर्यन, संतोष सिंह, विपिन गुर्जर, सत्यम सक्सेना, रामजी द्विवेदी, चंद्रशेखर वर्मा, संतराम नीलांचल, राजीव नारायण, नरेंद्र, दीपांशु समाधिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें