उरई। गोरखपुर, बिहार में कोहरा होने की वजह से इन जगहों से आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से आ रही है। इसके लिए यात्रियों को भीषण सर्दी में रात स्टेशन पर गुजारनी पड़ रही है। झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम होने की वजह से कुछ ट्रेनों को निरस्त करके चलाया जा रहा है तो कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित हो रही है।
बुधवार को इस रेलखंड से गुजरने वाली बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल (11124) निरस्त रही। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123), उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04156) बदले मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंची। इसके अलावा बनारस से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20413) अपने निर्धारित समय साढ़े सात घंटा देरी से आई। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) एक घंटा 41 मिनट, पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस (11407) 2 घंटा 15 मिनट, इंदौर से बनारस जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20414) 8 घंटा 16 मिनट देरी से आई है।
छपरा से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (22583) एक घंटा 31 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) एक घंटा 7 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) दो घंटा 37 मिनट, बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19168) दो घंटा 50 मिनट, सीतापुर से मुंबई जाने वाली सीतापुर एक्सप्रेस (12108) तीन घंटा 8 मिनट तेरी से आई।
लगातार ट्रेनों की देरी के वजह से यात्रियों को इंतजार करने में परेशानी हो रही है। नया पटेलनगर निवासी नीरज सविता का कहना है कि उनका रिजर्वेशन पुणे लखनऊ एक्सप्रेस में उरई से पुणे जाने के लिए है लेकिन ट्रेन की लखनऊ से चलने की लोकेशन नहीं मिल रही है। इतनी सर्दी में स्टेशन पर गुजरने में परेशानी होगी। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि झांसी में ट्रैक मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। काम समाप्त होते ही यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।