फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छपरा मेल निरस्त, राप्तीसागर एक्सप्रेस 12 घंटे देर से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी–कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को प्रभावित रहा। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल का संचालन बृहस्पतिवार को निरस्त रहा। तिरुअनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12512) काजीपेट स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते निर्धारित समय सुबह 4:58 बजे के स्थान पर शाम 5:05 बजे करीब 12 घंटे की देरी से उरई पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा मुंबई से गोरखपुर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (12598) निर्धारित समय से 4 घंटे 22 मिनट, मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) 1 घंटा 10 मिनट तथा बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19166) करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) 1 घंटा 14 मिनट और गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) एक घंटा 20 मिनट, बनारस से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20413) भी 2 घंटे 28 मिनट देरी से पहुंची।
मौसम खराब होने के कारण कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। खासकर गोरखपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों पर इसका अधिक असर देखने को मिला, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे लग रहे हैं। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें