फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छपरा मेल निरस्त, चेन्नई एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देर से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर कोहरे का असर लगभग खत्म हो गया है लेकिन इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण जारी है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बरौनी से ग्वालियर की ओर आने वाली छपरा मेल (11124) निरस्त रही।
विज्ञापन

इसके अलावा कई रहने देरी से आई। इनमें चेन्नई से लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस (16093) निर्धारित समय से 4 घंटा 22 मिनट, गोरखपुर से बांद्रा गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस (15067) एक घंटा 4 मिनट, इंदौर से बनारस जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20414) निर्धारित समय से एक घंटा 47 मिनट देरी से आई। पुणे से लखनऊ पुणे लखनऊ एक्सप्रेस (12103) एक घंटा 14 मिनट, झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर (64607) डेढ़ घंटा देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में कोहरे से निपटने के लिए फॉग डिवाइस लगाए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें