उरई। सीएमएस डॉ. अनिल राज ने गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान चेस्ट फिजीशियन डॉ. शिवेश वर्मा गैरहाजिर मिले। उनके मौजूद न रहने की अस्पताल में कोई लिखित सूचना भी नहीं पाई गई। चिकित्सक के बिना सूचना गायब होने पर सीएमएस ने नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
गुरुवार को सीएमएस डॉ. अनिल राज ने ओपीडी का निरीक्षण किया तो उन्हें फिर से बिना सूचना चेस्ट फिजीशियन डॉ. शिवेश वर्मा गैरहाजिर मिले। उनके बार-बार ऐसा करने से सीएमएस ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चिकित्सक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
उन्होंने सभी चिकित्सकों को हिदायत दी कि ओपीडी के दौरान कोई भी दवा प्रतिनिधि चिकित्सक के कक्ष में न मिले। जिस चिकित्सक के कक्ष में दवा प्रतिनिधि मिले तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवाएं न लिखे। जरूरी होने पर जन औषधि केंद्र की ही दवाएं लिखे। इसमें किसी तरह की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। सीएमएस ने कहा कि दो तीन चिकित्सक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।