फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी बॉर्डर और सदूपुरा के पास बनवाएं चौकियां : एसपी

Sun, 25 Feb 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिसिंग के लिहाज से नदीगांव थाने में दो नईं चौकियां एमपी बॉर्डर और सदूपुरा गांव के पास स्थापित करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को कोंच सर्किल के थाना नदीगांव का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं और मिलीं खामियों को शीघ्र ही दूर करने के कड़े निर्देश दिए। नदीगांव थाने के सालाना मुआयने में पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी और कार्यालय में रखे अभिलेख जांचे।
उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर देखते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्र में अवैध कार्यों पर पैनी नजर रखें । संलिप्तता पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें। पूर्व की घटनाओं को जल्द खुलासा करें। लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत एमपी बॉर्डर पर खास चौकसी रखने के भी उन्होंने निर्देश दिए। अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने और महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सुभाष चौराहे पर बन रहे थाना भवन की प्रगति के बाबत जानकारी ली। इस दौरान सीओ उमेश कुमार पांडे, थानाध्यक्ष रामप्रकाश, दरोगा रमेश यादव, गोकुल सिंह, वीरबहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार सहित स्टाफ के लोग मौजूद रहे। ग्राम प्रधान मऊ ने उनके गांव के पास बीहड़ में खंडहर पड़ी पुलिस चौकी शुरू कराने की मांग एसपी के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें