फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सराफ के साथ 16 लाख की टप्पेबाजी, एक बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। कस्बे में कार का पंक्चर बनवा रहे सराफ को चकमा देकर तीन बदमाश कार में नकदी व आभूषण भरा बैग लेकर फरार हो गए। मौके से भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दो बदमाश बैग लेकर फरार हो गया। जानकारी पर एएसपी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी कल्लू सोनी की न्यामतपुर कस्बे में सराफा की दुकान है। वह बुधवार सुबह कार से सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी भरा बैग लेकर दुकान जा रहे थे। सिरसाकलार के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। पास की ही एक दुकान पर वह गाड़ी का पंक्चर बनवा रहे थे। इस दौरान दो बाइकों से तीन बदमाश वहां आए और कार के नीचे तेल डाल दिया और कहा कि आपकी कार से तेल निकल रहा है। जैसे ही वह नीचे की तरफ झुके बदमाशों ने कार में रखा बैग पार कर दिया। व्यापारी ने बैग गायब देख न्यामतपुर में दुकान पर बैठी अपनी बेटी मोना को फोन पर जानकारी दी। जिस पर पुत्री ने गांव वालों के साथ बाइक से पीछा कर बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक बदमाश सड़क पर गिर गया जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया। व्यापारी ने बताया कि बैग में छह लाख की नकदी, 150 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी असीम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि एक बदमाश को बाइक सहित पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश में छापेमारी की जी रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें