फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पास कराने के नाम पर हो सकती है ठगी, रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को साइबर ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने ठगों की सूचना डीआईओएस को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पत्र के हवाले से डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि वर्ष 2023 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं के अंक बढ़ाने व उन्हें फेल से पास कराने का प्रलोभन देने वालों से सावधान रहना चाहिए। कुछ साइबर ठग परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से रुपयों की मांग कर माध्यमिक शिक्षा परिषद की छवि खराब कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी प्रदेश में इस तरह के मामले सामने आए थे। तब इन साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि साइबर ठगों के इस प्रकार के फोन कॉल्स का संज्ञान न लें और उनके प्रलोभन में न आएं। इस प्रकार के फोन आने पर डीआईओएस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें