फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लिफ्ट मांगकर टप्पेबाजी, 44,600 रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर की लहरियापुरवा डूडा कॉलोनी में गुरुवार को लिफ्ट मांगने के बहाने बदमाशों ने गैस सिलिंडर वितरक के हजारों रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


मोहल्ला लहरियापुरवा डूडा कॉलोनी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह आटा स्थित ओम साईं गैस एजेंसी में सिलिंडर वितरक का काम करते हैं। सोमवार दोपहर एजेंसी का काम निपटाकर जब जिला परिषद तिराहे के पास पहुंचे, तभी पुलिया पर खड़े एक युवक ने उनसे बाइक पर लिफ्ट मांगी।

मनीष ने उसे बैठा लिया, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद डूडा कॉलोनी तिराहे पर उस युवक के दो अन्य साथी भी बाइक से आ गए। इसी दौरान युवक ने चालाकी से उनकी जेब में रखे 44,600 रुपये निकाल लिए और अपने साथियों के साथ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता तब चला जब उनकी जेब में रखे 9,000 रुपये नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें टप्पेबाजी की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें