फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी के नाम पर मनमानी का आरोप, एएनएम का हंगामा

विज्ञापन
दौरा सीएचसी के मुख्य द्वार पर बैठी एएनएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम ने विभागीय अधिकारियों एवं कुछ कर्मियों पर उत्पीड़न व तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की भनक लगते ही सीएचसी में मौजूद कर्मचारी अपने-अपने कक्ष में ताला डाल कर चले गए। इस दौरान एएनएम ने परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोरोना संकट के कारण स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ने से परेशानी हो रही है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 24 एएनएम ने केंद्र पहुंच गई और हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। एएनएम उषा पांडे, रेखा यादव, अफसा बेगम, वसुधा देवी, गीता देवी, दुर्गेश कुमारी, लौंगश्री आदि का आरोप है कि केंद्र के कुछ कर्मचारी सीएचसी अधीक्षक डॉ अशोक कुमार की मिलीभगत से कर्मी एएनएम का उत्पीड़न कर रहे हैं। जबरन उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है और अवकाश मांगने पर अभद्रता की जाती है। आरोप है कि जो एएनएम कर्मियों को रुपये दे देती है तब उनकी डय्टी नहीं लगाई जाती है। अधीक्षक से कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। बता दें कि बीते साल भी चिकित्सा अधीक्षक के नाम पर रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो चुका है। प्रभारी ने स्वयं पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें