फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी का जेनरेटर खराब, इनवर्टर भी नहीं दे रहा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। बीहड़ क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में जनरेटर चार महीने से खराब पड़ा है। इनवर्टर भी पुराना होने के कारण बमुश्किल 15 से 20 मिनट तक ही चलता है। हालत यह है कि रात में इलाज के आने वाले मरीज टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में देखे जा रहे है। कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सुभाष नगर वार्ड नंबर-दो निनावली रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली की समस्या के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। नगर में पर्याप्त बिजली सप्लाई न होने के कारण रात के समय अस्पताल में अंधेरा छा जाता है। अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली की जरूरत होती है। कई ऐसी दवाएं हैं जो, बिना फ्रीजर खराब हो जाती हैं। गर्मी के मौसम में रामपुरा क्षेत्र को बिजली की आंखमिचौली जारी है।
यह अस्पताल 30 बेड का है। यहां रोजाना करीब 130 मरीजों की ओपीडी होती है। करीब 30 मरीज रोज इमरजेंसी में आते हैं। रोजाना चार से छह प्रसव भी होते हैं। कस्बा निवासी सुखवीर सिंह यादव ने बताया कि रात के समय बिजली न आने के कारण अंधेरा छा जाता है। ऐसे में प्रसव के लिए आई महिलाओं को समस्या होती है। उनके साथ अनहोनी भी हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी भेजी है। उधर, चिकित्साधिकारी रामपुरा सीएचसी डॉ. विनय पांडेय का कहना है कि जेनरेटर करीब चार महीने पहले खराब हो गया था। जल्द ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें