उरई। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों की भीड़ केंद्रों पर पहुंच रही है। पर केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से अधिकांश केंद्रों पर रोजाना हो हल्ला हो रहा है। शुक्रवार को सिटी सेंटर में भी हो हल्ला हुआ। एक महिला कर्मचारी ने एक सभासद पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसी तरह तुफैलपुरवा पीएचसी में भी हो हल्ला हुआ। इस बाबत सीएमओ का कहना है कि पुलिस की मदद मांगी जा रही है।
सिटी सेंटर में सामाजिक संगठन, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए गए वैक्सीनेशन केंद्र भारी भीड़ उमड़ी। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह, एसीएमओ डॉ सत्यप्रकाश ने लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित किया। यहां 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें अलीम, शांतिस्वरूप महेश्वरी, अनिल चतुर्वेदी, विवेक त्रिपाठी, उस्मान, पिंटू अग्रवाल, डॉ ममता स्वर्णकार, शशि सोमेंद्र, सलिल तिवारी आदि ने सहयोग किया। पहाड़गांव संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत पहाड़गांव में एएनएम सत्यवती, सुजाता, सचिव अनुज गुप्ता, प्रधान कपिलदेव राजपूत की देखरेख में 140 लोगों का टीकाकरण किया गया। गोविंद, मानसिंह, विजय किशोर, सुरेश सीरोठिया, शिवम गुप्ता, घनश्याम आदि रहे। (संवाद)