कदौरा। कस्बे की सीएचसी में वैक्सीन खत्म होने पर छात्राओं ने हंगामा किया। 18 प्लस की वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची छात्राओं को स्टाप द्वारा वैक्सीन न होने का हवाला देते हुए मना कर दिया गया। इसके बाद छात्राओं ने परिसर में हंगामा करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
कस्बे स्थित सीएचसी में शुक्रवार की दोपहर एक महाविद्यालय की 24 छात्राएं वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची। वैक्सीन कक्ष में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन न होने की बात कही। इस पर छात्राओं ने कहा कि वह लोग विगत तीन दिनों से लगातार सीएचसी आ रही है। यह सुनते ही मौजूद कर्मियों ने छात्राओं से अभद्रता कर उनको परिसर से निकल जाने की धमकी दी। गुस्साई छात्राओं ने हंगामा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ गई । इससे अफरातफरी मच गई। हंगामा होता देख कर स्टाफ अपने-अपने आफिस से निकल गया। छात्राएं अधीक्षक को बुलाने की जिद पर अड़ गए पर वह नहीं आए। छात्राओं का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी पक्षपात कर अपने चहेतों को वैक्सीन लगा रहे है। हंगामा की सूचना जैसे पुलिस को मिली तो सीएचसी पहुंच गई और हंगामा कर रही छात्राओं को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। छात्रा स्मिता सिंह, गीता, आरती, स्वाति, बबली सहित अन्य छात्राओं ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह 9 बजे अस्पताल आ जाते है। हर बार की तरह स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन न होने का बहाना बना देते है। साथ ही अभद्रता करते है।
चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वह छुट्टी पर है। उन्हें जानकारी मिली है कि वैक्सीन की डोज जिले से उपलब्ध न होने के कारण नहीं लग पाई है। आते ही छात्राओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। अभद्रता करने वाले कर्मियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
---
वृद्ध महिलाओं ने लगाया स्वास्थ्य कर्मियों पर भगाने का आरोप
क्षेत्र की रामजानकी रामसखी ने बताया कि वह लोग लगातार पांच दिनों से सीएचसी आ रही है। लेकिन फिर भी उनका नंबर अभी तक नहीं आया। स्वास्थ्य कर्मी दुत्कार कर भगा देते है और कहते है कि इंतजार करो
--------------------