कुठौंदा बुजुर्ग में चरही के निरीक्षण के लिए पहुंचे जिला पंचायत अधिकारी अभय कुमार।
- फोटो : ORAI
जालौन। फर्जी चरही के निर्माण की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे डीपीआरओ को मौके पर चरही का निर्माण नहीं मिला। उन्होंने जांच आख्या डीएम को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है।
कुठौंदा बुजुर्ग निवासी समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने गांव में अन्ना जानवरों की प्यास बुझाने के लिए गांव में चरही निर्माण की मांग की गई थी। इस पर पंचायत विभाग ने गांव में चार स्थानों पर चरही निर्माण दर्शाया। हालांकि हकीकत में तीन स्थानों पर ही चरही का निर्माण कराया गया था। जब उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की तो अधिकारियों ने चरही निर्माण की फर्जी फोटो दिखाकर शिकायत को झूठा बता दिया। इसके बाद समाजसेवी ने पुन: डीएम व मुख्यमंत्री को फोटो भेजकर फर्जी निस्तारण की शिकायत की। इस पर डीपीआरओ अभय कुमार ने गुरुवार को गांव में पहुंचकर चरही निर्माण को देखा। तब पता चला कि तीन स्थानों पर ही चरही निर्माण मिला। माता के मंदिर के पास पर निर्माण नहीं मिला। डीपीआरओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।