फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आगजनी के मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ डकैती कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी बस स्टैंड पर मारपीट के बाद हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में तीन आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही मुख्य आरोपी के फार्म हाउस को ओडीए ध्वस्त भी कर चुका है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर 29 अगस्त की देर रात निजी बस काउंटर की खिड़की में बैठी युवती का कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। वहां मौजूद संचालक ने इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई। नशे में धुत युवकों ने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद संचालकों को दौड़ाकर पीटा। दो बाइकों में आग लगा दी गई। मामले में शहर निवासी अभिषेक व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुरेंद्र निरंजन की तहरीर पर पुलिस ने बजरिया निवासी शादाब व उसके भाई माजिद सहित अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी माजिद खान समेत 14 लोगों को जेल भेज चुकी है। माजिद, उसके भाई शादाब व मकसूद बेग के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी हो चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने डकैती कोर्ट में माजिद, दिलशाद, शादाब, मकसद बेग, आफताब, मैराज, जावेद, कादिर, ज़ुबैर, शाहिद अली, मुहम्मद हारून, मुहम्मद अब्दुल, तनवीर, जयंत उर्फ छोटू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें