फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बाहरी इलाके में स्थित श्री बक्शेश्वर महादेव मंदिर में दीवार में स्थापित देव प्रतिमा को शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल इमरान खान ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसे नशेड़ियों की करतूत बताया। हफ्ते भर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले महाकालेश्वर मंदिर में ऐसी घटना हुई थी।
विज्ञापन

घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। मौके पर पहुंचे कोतवाल इमरान खान और सुरही चौकी इंचार्ज मदन पाल ने हालात का जायजा लिया। जिस सब्बल से प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी वह भी वहीं पड़ा था। मंदिर के ट्रस्टी मनोज कुमार गुप्ता को भी इसकी खबर लगी तो वेे भी पहुंच गए।
आरएसएस के नगर कार्यवाह पवन झा, विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, मंत्री अवधेश पटेल, संतोष पहारिया आदि ने वृद्ध पुजारी गुटईं यादव की ओर सेे कोतवाली में तहरीर देकर यह दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल इमरान खान ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें