फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार थानेदार और 17 दरोगाओं के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसपी डा. यशवीर सिंह ने जिले में तैनात निरीक्षक, उपनिरीक्षक व आरक्षियों को इधर से उधर किया है। पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार चार प्रभारी, 17 उपनिरीक्षक व 27 पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

नदीगांव थाना में तैनात प्रभारी निरीक्षक रुपकृष्ण त्रिपाठी को कालपी कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। कालपी कोतवाली प्रभारी रहे रामकरन सिंह को नदीगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिरसाकलार थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा को डकोर कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है।
जबकि डकोर में तैनात अजय कुमार को सिरसाकलार थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रविशंकर को एट से आटा, राजकुमार निगम को कांशीराम चौकी से नदीगांव थाना, अमर सिंह को पुलिस लाइन से कांशीराम कालोनी, गजेंद्र प्रताप सिंह को जेल चौकी से थाना कुठौंद, बस स्टैंड चौकी प्रभारी हरीराम सिंह को टरननगंज कालपी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह शहर के डिप्टीगंज चौकी प्रभारी विजय दिवेदी को थाना सिरसाकलार, पुलिस लाइन से अशोक कुमार सिंह को ज्ञानभारती चौकी, संतोष कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से डिप्टीगंज चौकी प्रभारी, अमित प्रताप सिंह को चौकी ज्ञानभारती से जेल चौकी प्रभारी, गोकुल सिंह को हदरुख चौकी से थाना एट, रानीदेवी को प्रभारी शक्ति मोबाइल से महिला थाना और मधु यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी शक्ति मोबाइल प्रभारी बनाया गया है।
कुलवंत यादव को पुलिस लाइन से थाना डकोर, दिलीप कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली उरई, रघुनंदन सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाना, विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बस स्टैंड चौकी प्रभारी, दामोदर सिंह को थाना आटा से हदरुख चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें