फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच में बवाल करने पर पांच का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। नशे में ट्रेन के कोच में बवाल काटने वाले पांच यात्रियों को टीटी की शिकायत पर उरई स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन से उतार लिया और उनका चिकित्सीय परीक्षण कराकर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन

मामला गुवाहाटी से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस का है। ट्रेन में तैनात टीटी ने कंट्रोल रूम को सूचित किया कि एस 6 कोच में कुछ युवक हंगामा कर रहे है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इस पर जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी ने पांचों युवकों को ट्रेन से उतार लिया। टीटी मनोहरलाल ने इसकी लिखित तहरीर भी दी।
जीआरपी ने युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद जीआरपी ने सभी का शांतिभंग में चालान कर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। पांचों युवकों के नाम श्याम सिंह व नितिन दुबे निवासी सनगुवां थाना चकेरी, अंकुर शुक्ला निवासी देहली सुजानपुर थाना चकेरी, नयन निवासी कानपुर नगर, राकेश निवासी करौली थाना बिधनू हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि सुशील नामक युवक का रिजर्वेशन था। उसकी जगह पर अंकुर यात्रा कर रहा था। उसके साथ अन्य चार युवक थे। जब टीटी ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। टीटी ने जुर्माना अदा करने को कहा तो उसके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद सभी पांचों को ट्रेन से उतारकर कार्रवाई की गई है। सभी कानपुर के निवासी हैं और कानपुर से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें