फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार के खिलाफ चला अभियान, एक बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को एआरटीओ और एआरएम ने लग्जरी बसों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन

लंबी दूरी की छह लग्जरी बसों की चेकिंग की गई, जिनमें अनियमितता मिलने पर उनका चालान कर एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
एक बस को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया। एआरएम दुर्गाशंकर एवं एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार पांडेय ने शुक्रवार तड़के आटा टोल, कालपी बस स्टैंड और कोंच बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बहराइच से मुंबई, गोरखपुर से इंदौर, इंदौर से लखनऊ, महोबा से दिल्ली समेत छह लग्जरी बसों को रोक कर चेकिंग की गई। बसें आवेरलोड पाई गईं। मानक से विपरीत यात्रियों को ढोया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं, बसों में अवैध रूप से सामान भी ढोया जाता मिला। इस पर अधिकारियों ने महोबा से दिल्ली जाने वाली बस को सीज कर दिया। साथ ही अन्य बसों से एक लाख दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि अभियान शासन के निर्देश पर शुरू किया गया है। फिलहाल बाहरी जिलों से आने वाली बसों की चेकिंग की गई है। जल्द ही शहर से संचालित होने वाली बसों की भी चेकिंग होगी।
उन्होंने नियमानुसार बसों का संचालन करने के निर्देश दिए। चेकिंग अभियान से लंबी दूरी की बसों के चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें