फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम करने को संघर्ष मोर्चा ने कमर कसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किसान आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को प्रस्तावित रेल चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने कमर कस ली है। मोर्चा की अलग अलग टीमों ने बुधवार को गांव शहरों में घूमकर लोगों से गुरुवार की सुबह 11 बजे बेरी वाले बाबा की मजार पहुंचने की अपील की है, ताकि आंदोलन को सफल बनाया जा सके। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी आंदोलनकारियों को रोकने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मोर्चा संयोजक कैलाश पाठक और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में नेेताओं ने ग्राम एकलासपुरा, कुइया, मौखरी आदि गांवों का भ्रमण किया। इसी तरह सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित ने अपनी टीम के साथ शहर में घूमकर पर्चे बांटते हुए समर्थन जुटाया। कहा कि किसानों के संघर्ष के लिए हर आदमी को आगे होना होगा। किसानों की लड़ाई को स्वयं की लड़ाई समझकर आंदोलन में भागीदारी करनी होगी। इस मौके पर सुरेंद्र मौखरी, धर्मेंद्र यादव, आनंद ठाकुर, मोहित यादव, जीतेंद्र यादव, विनोद वर्मा, उमा बल्लभ शांडिल्य, हरिराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें