-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को सम्मानित करतीं संस्था की पदाधिकारी
- फोटो : Amar ujala
महिलाओं की सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ कल्याणी का सम्मान समारोह जीवन ज्योति चंद्र कमल एकेडमी में हुआ। कार्यक्रम में क्लब की समीक्षा केे लिए आई डिस्ट्रिक चेयरमैन प्रतिभा मेहरोत्रा व शशि सेठ का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने बैंड बजाकर स्वागत किया। छात्रा इशिता मोहना, राधिका ने गणेश वंदना के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद हुए रंगारंग कार्यक्रम में अंशिका महेश्वरी, तान्या अग्रवाल ने गीत प्रस्तुत कर नृत्य किया। इनरव्हील की ओर से अंध विद्यालय केे बच्चों को अलमारी गिफ्ट की गई। चेयरमैन ने क्लब की बारीकियों में उद्देश्य सेवा करने आदि के अलावा आगे होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम श्रीवास्तव ने की व मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद श्वेता शर्मा ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। संचालन डा. स्वयंप्रभा दुबे, ममता स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से किया। आए हुए अतिथियों का आभार विद्यालय की प्रबंधिका अर्चना निरंजन ने जताया।
इस दौरान शशि सिंह, आरती दुबे, शिल्पी अग्रवाल, आभा तिवारी, रंजना सिंह, सुविधा इटौरिया, वर्षा जायसवाल, प्रीति बसंल, दीना गिरहोत्रा, हेमा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।