फोटो - 32 प्रतिष्ठान में जांच करती जीएसटी टीम। संवाद
कोंच (जालौन)। कस्बे में एक बड़े कारोबारी के प्रतिष्ठान पर झांसी से आई सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मार दिया। इससे बाजार में खलबली मच गई।
नदीगांव रोड स्थित सीमेंट–सरिया की दुकान राजेश एंड ब्रदर्स पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे टीम ने छापा मारा। देर शाम तक जांच जारी रही। बुधवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी रहती है, फिर भी कुछ दुकानदार काम निपटाने के लिए प्रतिष्ठान खोल लेते हैं। इसी बीच सेंट्रल जीएसटी की टीम प्रभारी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी और कर अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रतिष्ठान पर पहुंच गई।
समाचार लिखे जाने तक टीम दुकान में मौजूद थी और जांच जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी संबंधी शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।