उरई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. स्वयंप्रभा दुबे को बनाए जाने पर जीआईसी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उनका माल्यार्पण कर बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान समाज की विभिन्न वर्ग की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
डा. स्वयंप्रभा दुबे ने कहा कि यह विश्वव्यापी संगठन मानवाधिकारों की सुरक्षा एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और देश की अखंडता कायम रखने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के उत्पीड़न रोकने और उनके अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा। प्रदेश संयोजक डा. रविशंकर अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया ने संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान डा. विकास चतुर्वेदी, हरिशंकर साहू, डा. विश्वप्रभा, डा. रचना श्रीवास्तव, रामजी गुर्जर, विनय गुप्ता, डा. मनोज, सुशील राजपूत, रमणीक, मिथलेश, वैभव, अखिलेश डीहा, अनीता राजावत, वंदना श्रीवास्तव, संतोषी, नीलम, आराधना, जावेद, अंकित, नीरज अवस्थी, जया श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे। संचालन डा. रविशंकर अग्रवाल ने किया।