फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीडीओ ने किया वृद्ध आश्रम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सीडीओ केके सिंह ने बुधवार को राठ रोड स्थित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में 122 वृद्धजन उपस्थित पाए गए। अधिकारी ने वृद्धजनों से उनका हालचाल पूछा, जिस पर अधिकांश ने बताया कि वे समय-समय पर अपने घर जाकर बच्चों से मिलते रहते हैं और आश्रम में आपस में सौहार्दपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि महिला और पुरुष शौचालय को अलग करने के लिए बीच में दीवार खड़ी कर रास्ते भी अलग कर दिए गए हैं। वाटर कूलर की दिशा सुधार दी गई है, जिससे अब वृद्धजनों को पानी पीने में कोई असुविधा नहीं होती। आश्रम परिसर की भूमि को समतल कर शेष इंटरलॉकिंग पूरी कर दी गई है, जिससे वृद्धजन आसानी से घूम-फिर सकें। निरीक्षण के समय एक वृद्ध ठाकुर प्रसाद हल्के बुखार से पीड़ित मिले। नर्स द्वारा उन्हें दवा दी गई थी, लेकिन सीडीओ ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर डॉक्टर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें