फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नदीगांव ब्लॉक कार्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय नदीगांव का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की।
विज्ञापन


उन्होंने खंड विकास कार्यालय के समूचे परिसर की साफ सफाई व्यवस्था देखते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। मनरेगा, आवास, एनआरएलएम, पंचायत से जुड़े अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए एक एक बिंदु की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गोशाला में बीमार गोवंशों का इलाज कराया जाए और साफ सफाई रखकर भूसा चारा पानी की समुचित व्यवस्था रखी जाए। मनरेगा के अंतर्गत जारी कार्यों और आवास योजना में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान बीडीओ गौरव कुमार सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें