फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने गोशालाओं का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
श्रीवर्धन गोशाला में गोबर से लट्ठे बनाने की मशीन को चलवाकर देखते सीडीओ। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। सर्दी में गोशाओं की स्थिति परखने के लिए सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने पालिका टीम के साथ ब्लाक क्षेत्र की स्थायी व अस्थायी गोशलाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कन्हा गोशाला के निर्माण कार्य में देरी पर जिम्मेदारों की फटकार लगाई और जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ एके श्रीवास्तव ने रविवार को नगर में मुरलीमनोहर तालाब स्थित अस्थायी श्रीवर्धन गोशाला, प्रतापपुरा रोड स्थित कान्हा गोशाला व अकोढ़ी दुबे गोशाला का औचक निरीक्षण किया। श्रीवर्धन गोशाला के निरीक्षण के दौरान उन्हें व्यवस्थाएं ठीक मिली। इस पर उन्होंने गोशाला कर्मियों की सराहना की। गोशाला में गोबर व अन्य अपशिष्ट पदार्थों से मिलकर बनने वाले लकड़ी के लट्ठे की मशीन को देखा साथ ही सामने ही कई लट्ठे बनवाए। कहा कि इनको बेचकर गोशाला की आय बढ़ाएं।
इस दौरान कर्मचारी अनिल शिवहरे व रामजी ने सीडीओ से गोशाला में आने वाले घायल व बीमार पशुओं के इलाज के लिए दवा दिलवाने की मांग की। इस पर सीडीओ ने पशु चिकित्साधिकारी को फोन पर निर्देश देते हुए दवा के इंतजाम पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ प्रतापपुरा रोड स्थित स्थायी कान्हा गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने निर्माण कार्य धीमी गति से मिलने पर जिम्मेदारों की फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पूछताछ की। वहीं उन्होंने अकोढ़ी दुबे की गोशाला का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर पालिका एलआई चंदन सिंह यादव, कमलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें