सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इस दौरान मेधावियों ने जमकर धमाल मचाया। ज्यादातर छात्र-छात्राएं टेन सीजीपीए अंकों के साथ पास हुए। सीबीएसई हाईस्कू ल में अंकों की बरसात से बच्चे चहक उठे। सुबह से ही परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र छात्राओं में उत्सुकता देखी गई। दोपहर 12 बजे के बाद इंटरनेट पर परिणाम
अपलोड होने क े बाद से ही बच्चों में परीक्षा परिणाम देखने की होड़ सी लग गई। हालांकि सर्वर डाउन होने से दो बजे के बाद ही परीक्षा परिणाम दिखाई दिए। इस दौरान साइबर कैफे पर भारी भीड़ देखी गई। कुछ बच्चे सीधे अपने स्कूल पहुंचे, जहां स्कूल प्रबंधन से सफल होने की जानकारी मिलते ही वह चहक उठे। जिले में रामश्री पब्लिक स्कूल, मॉर्निंग स्टार,
बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, विनायक एकेडमी के बच्चे सबसे अधिक टेन सीजीपीए ग्रेडिंग में पास हुए। शनिवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में जिले में रामश्री पब्लिक स्कूल ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस स्कूल के 116 बच्चों ने सर्वाधिक टेन सीजीपीए अंक प्राप्त किए। इनमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में अभि गुप्ता, आदर्श पांडेय, मुकेश
गुप्ता, नमन पांडेय, रचित उपाध्याय, नितीश सिंह, जानवी गौतम, अंचल पटेल, साक्षी राठौर, शंकर पटेल, अमन बघेल, अमन वर्मा, अर्जुन सेठ, आयुष साहू आदि शामिल हैं। बच्चों की सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों को बधाई दी है। इस दौरान बच्चों की भी हौसलाअफजाई की गई। विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग जूलियस, पवन गुप्ता, भुवनेश द्विवेदी,
शिवानी, माया गुप्ता, प्रीती गुप्ता, मंजू सिंह, दीपराज आदि ने कहा कि कड़ी परिश्रम से कामयाबी मिली। मॉर्निंग स्टार के 82 मेधावियों ने टेन सीजीपीए में स्थान प्राप्त किया है। यहां पर कुल 314 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसमें से 82 ने टेन सीजीपीए ग्रेड पाकर प्रतिभा का डंका बजाया है। इसी प्रकार 26 मेधावी 9.8, 34 मेधावी 9.6, 26
मेधावी 9.4, 30 मेधावी 9.2 और 40 ने नौ सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। यहां दिव्यांशु शाक्यावार, आशुतोष दुबे, वैष्णवी सिंह, अभिजीत सत्यदेव, विकास सिंह, रिषभ गुप्ता, रिभष सोनी, सूर्याश सिंह, स्नेहा सिंह, पुनीत बाबानी, मानसी द्विवेदी, मानवी आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह,
प्रबंधक भारत भूषण सिंह, जोगेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र साहू, ब्रजेश गौर, आशुतोष शर्मा आदि ने बच्चों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसीक्रम में बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी सफलता के झंडे गाढ़े हैं। यहां पर हाईस्कूल में कुल 248 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें से 68 मेधावियों ने टेन
सीजीपीए, 105 मेधावियों ने 9.8 ग्रेड प्राप्त की। शेष बच्चों ने 9.6 से 8 सीजीपीए तक ग्रेड प्राप्त की। यहां पर आभया सिंह, अमीषा पटेल, अंजली गुप्ता, आस्था अग्रवाल, भावना गुप्ता, हर्षिता सिंह, महक गुप्ता, मानसी, मीनू सिंह, मुस्कान गुप्ता, पलक वर्मा, प्रगति सिंह, समृद्धि गोस्वामी, सोमया पटेरिया, शैल्जा गुप्ता, शालिनी दूरबार, श्रेया पाल, कुनाल महेश्वरी,
मयंक पाठक, नितिन दीक्षित, विवेक कुमार, आयुष कुमार गुप्ता आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया ने कालेज परिसर में उन्हें मिठाई खिलाकर शाबाशी दी। इस दौरान प्रधानाचार्या सीमा श्रीखंडे, आशीष तिवारी, केके चतुर्वेदी, एसएस शुक्ला, गोविंद त्रिपाठी, शिवप्रताप सिंह, पुरुषोत्तम पुरवार,
एसके दीक्षित, गोविंद सिंह आदि ने बच्चों की कामयाबी पर उनके अभिभावकों को भी बधाई दी है।
वहीं, शहर के राठ रोड स्थित श्री विनायक एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के 172 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।
इसमें से स्कूल के 30 छात्र-छात्राओं ने टेन सीजीपीए ग्रेडिंग प्राप्त की। शुभ आनंद, श्रेया गुप्ता, यशेंद्र, सोनू दरियानी, प्रशांत सिंह, सोनू गुप्ता, अराध्य महेश्वरी, हिमांशु राठौर, नैंसी राजपूत, आभा सिंह, अपूर्व गुप्ता, काजल कुमारी, आस्था, दिव्याशीं यादव आदि छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर प्रबंधक शैलेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता,
राजकुमार गुप्ता ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सफलता पर बधाई दी और बच्चों के कड़े परिश्रम की सराहना की। प्रधानाचार्य सारिका कुटे पाटिल, आशीष गुप्ता, नितेश कुमार, सुमन, दीपक, विशाल आदि ने भी बच्चों को शाबाशी दी है।
एसआर पब्लिक स्कूल के 72 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें 16 छात्र-छात्राएं टेन सीजीपीए ग्रेड से उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें निकेतन शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, प्रमोद, वैभव पांडेय, अंश त्रिपाठी, अजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, क्षितिज पटेल, अनुराग गुप्ता, आयुष तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, पंकज सिंह, रीतेश सचान, उपदेश राजपूत आदि शामिल हैं। इसके अलावा अन्य बच्चे
आनर्स ग्रेड के साथ पास हुए। विद्यालय की चेयरपर्सन राजकुमारी गुप्ता, डॉ. सीपी गुप्ता उर्मिला द्विवेदी, रमाकांत द्विवेदी, प्रबंधक अशोक राठौर, प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को शाबाशी दी और उनकी सफलता पर शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी बधाई दी। इस मौके पर विजय बाबानी, राहुल गुप्ता, मोहित सिंह, शीतल शर्मा, हरीशरण गुप्ता,
शालिनी पाठक, उमेश राजपूत आदि मौजूद रहे।